*गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करने कोरबा पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं महामंत्री*

Must Read

कोरबा :- मोदी सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के रूप पे मना रही है।इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय एवं प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी ने कोरबा पहुंच कर गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित किया।कोरबा पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष एवं महामंत्री का कोरबा भाजपा के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

उसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए भाजपा कोरबा द्वारा किया गया कार्यों से अवगत कराया।गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी ने मोदी सरकार के सफलतम आठ वर्ष का प्रशंसा करते हुए केंद्र द्वारा गरीबों के हित के लिए किये गए कार्यो से अवगत कराया।उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज है।सरकार पूरी तरह विफल है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने मोदी सरकार के सफलतम आठ वर्ष को राष्ट्र की विकास के लिये स्वर्णिम पल रहने की बात कही।उन्होंने 2014 में बने मोदी सरकार का सराहना करते हुए जनहित मे किये गए कार्यों को विस्तार पुर्वक कहा।

श्री साय ने भारत का नाम पूरे विश्व मे विश्वगुरु के रुप मे जानने की बात भी कही।उन्होंने उज्वला योजना,किसान क्रेडिट कार्ड ,गरीब अन्न कल्याण योजना,सहित अनेकों योजना के संबंध के बारे में जानकारी दिया।इस गरीब कल्याण जनसभा में प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन,प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो, योगेश लाम्बा,अशोक,चावलानी,विधायक ननकी राम कंवर,पूर्व जिलाध्यक्ष सुश्री श्यामा कंवर,जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,ज्योतिनंद दुबे,नवीन पटेल,पवन गर्ग,आरिफ खान,जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा,मनोज पाराशर,हितानंद अग्रवाल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी,जिला महामंत्री संजू देवी राजपूत/ललिता डिकसेना,जिला सोशल मीडिया प्रभारी ज्योति गायत्री दास, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष स्वाति कश्यप, महामंत्री पुष्पकला साहू/निर्मला साहू,दीपका मंडल अध्यक्ष ज्योति तिवारी,बालको मंडल अध्यक्ष अर्चना रूनिझा महामंत्री हेमलता/ रेनू प्रसाद चैतमा मंडल अध्यक्ष चंद्रमति अहीर, उरगा मंडल अध्यक्ष प्रतिमा सोनवानी,दर्री मंडल अध्यक्ष कालिंद्री रजवाड़े,जिला कार्यालय प्रभारी हेमा पांडे सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?”

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?” नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -