*राष्ट्र विकास के स्वर्णिम कल की ओर : कौशिक**नेता प्रतिपक्ष कौशिक विशिष्ट जन मुलाकात कार्यक्रम में हुए शामिल*

Must Read

*कोरबा में नेता प्रतिपक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर कोरबा में विशिष्टजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीए अशोक खेतान, इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीमती मधु पाण्डेय, डॉ. हरपाल सिंह, उद्योगपति गोपाल शर्मा(विश्वकर्मा इंडस्ट्री) से भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास योजना पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र इस समय विकास के स्वर्णिम काल की ओर हैं। हम विकास के पथ पर जिस गति से गतिमान है उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। हम हर क्षेत्र में लगातार नवोत्कर्ष के साथ जुटे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के समग्र विकास का जो सपना देखा है उसे हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा। नेता प्रतिपक्ष कौशिक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग के निवास पर पहुंच कर उनकी माता को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

*मिशन 23 और 24 हम सब जुटे हैं:कौशिक* नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरबा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि मिशन 2023 और 2024 में विजय हासिल करने के लिए हर मोर्चे पर मजबूती से जुटे हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मयोगी और मजबूत दृढ़ इच्छाशक्ति का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है जनता उसे करारा जवाब देगी।

हमें कांग्रेस सरकार की विफलता को जनता के बीच ले जाने की जरुरत है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश अमर अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आरिफ खान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा सतविंदर पाल सिंह बग्गा, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक नवदीप नंदा, सोशल मीडिया जिला संयोजक अजय कुमार चंद्रा, कटघोरा मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, रितु चौरसिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामअवतार पटेल, केदारनाथ अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम,पुलिस अधिकारियों ने ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी

पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम,पुलिस अधिकारियों ने ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -