Friday, February 20, 2026

*हसदेव पर CM बघेलःबाबा साहब अगर नहीं चाहते तो पेड़ तो क्या डंगाल भी नहीं कटेगी*

Must Read

हसदेव अरण्य मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब तक का सबसे बड़ा बयान दिया है. सीएम भूपेश ने हसदेव अरण्य को लेकर कहा कि, बाबा साहेब क्षेत्र के विधायक हैं, अगर वो नहीं चाहते हैं तो पेड़ क्या, एक डंगाल भी नहीं कटेगी. साथ ही यह भी कहा कि, गोली चलने की नौबत ही नहीं आएगी. जो गोली चलाएगा पहले उन पर गोली चल जाएगी.बता दें कि,

बीते दिन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हसदेव अरण्य मामले को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, हसदेव जंगल उजाड़ने अगर गोली चलेगी तो पहली गोली मैं खाऊंगा. वहीं पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने हसदेव बचाने आंदोलनरत ग्रामीणों को यह भरोसा देते हुए कहा कि वे इस आंदोलन में उनके साथ खड़े हैं. सोमवार को सिंहदेव ने क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित ग्रामीणों ने चर्चा की थी.मंत्री सिंहदेव ने कहा था कि, हसदेव क्षेत्र में खदान खुली तो यहां लगभग 8 लाख पेड़ कट जाएंगे. सोचना होगा कि पहले से जो खदान संचालित है, वह खदान के नियम व शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है, तो आगे जो ब्लॉक आवंटन हुए हैं, वहां के एक एकड़ पेड़ के बदले दो एकड़ पेड़ लगाने का जो नियम है, उसका पालन कहां हो रहा है.

सीएम भूपेश ने मे फेयर पहुंचकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टीएस के बयान को लेकर कहा, बाबा साहेब क्षेत्र के विधायक हैं, अगर वो नहीं चाहते तो पेड़ तो क्या, एक डंगाल भी नहीं कटेगी. गोली चलने की नौबत ही नहीं आएगी. जो गोली चलाएगा पहले उन पर गोली चल जाएगीआगे सीएम भूपेश ने कहा, खदान आबंटन का काम केंद्र सरकार करती है. भाजपा को केंद्र सरकार के समक्ष विरोध जताना चाहिए. भाजपा की ओर से सवाल उठाना भी गलत है. ये भाजपा का दोहरा चरित्र है. विरोध दिल्ली में होना चाहिए.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी*

*बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी* नमस्ते कोरबा : बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी), रायपुर द्वारा...

More Articles Like This

- Advertisement -