Sunday, February 15, 2026

शहर में गहराया बिजली संकट स्थिति नहीं सुधरी तो हो सकता है जिले में ब्लैकआउट

Must Read

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत केंद्र के स्विच यार्ड से शहर का विद्युत की आपूर्ति की जाती है, लंबे समय से वितरण कंपनी को जिसका डर सता रहा था आखिर वह हो गया. शनिवार की रात 20 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर फेल हो गया जिसके चलते अब शहर का सारा लोड 40 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर पर आ गया है जिसे फुल लोड पर चलाया जा रहा है वहीं शहर में प्रत्येक फीडर में एक 1 घंटे लोड शैडिंग कर लोड को मैनेज किया जा रहा है यदि 40 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर फेल हो गया तो पूरा शहर अंधेरे में डूब जाएगा, फिलहाल प्रबंधन 40 एमवीए का एक और 20 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर से शहर में विद्युत आपूर्ति कर रहा है शनिवार की रात मौसम ने अचानक करवट बदला और 20 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई जिसकी वजह से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया किसी तरह इंटरलिंकिंग से जोड़कर शहर के कुछ इलाकों में की विद्युत व्यवस्था बहाल की गई देर रात से विभाग के अधिकारी स्विचयार्ड पहुंचे और 20 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को ठीक कर चार्ज करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली जिसके बाद आप 40 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर क्रमांक 1 के माध्यम से शहर को विद्युत की आपूर्ति की जा रही है बताया जाता है कि उसे भी फुल लोड पर 37 एमबीए पर चलाया जा रहा है जिससे इस ट्रांसफार्मर की सांसे भी फुलने लगी है एक ट्रांसफार्मर से शहर की विद्युत व्यवस्था चल पाना संभव नहीं है जिसके चलते विभाग में रेड अलर्ट जारी कर दिया है और अधिकारियों की टीम हर जोन में तैनात है और प्रत्येक घंटे अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद कर व्यवस्था को किसी तरह चलाया जा रहा है,

*अब सारी उम्मीदें टिकी है खरमोरा सब स्टेशन पर*

ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा खरमोरा स्थित 132 केवी के सब स्टेशन का काम रिलायंस इंडस्ट्रीज नामक ठेका कंपनी को दिया गया है उक्त ठेका कंपनी द्वारा वर्ष 2019 से काम किया जा रहा है जिसे वर्ष 2021 में चार्ज किया जाना था लेकिन ट्रांसमिशन कंपनी व रिलायंस कंपनी के लगातार लापरवाही के चलते अब तक खरमोरा 132kv सबस्टेशन चालू नहीं हो पाया है,अक्टूबर महीने में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 40 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब हुआ था तब से ही से चार्ज करने के लिए ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा ठेका कंपनी को डेडलाइन दिया जा चुका है लेकिन लापरवाही की हद हो चुकी कई बार डेडलाइन जारी होने के बाद भी यह चार्ज नहीं किया जा सका है, लापरवाही की वजह से शहर में ब्लैकआउट का खतरा मंडरा रहा है 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर फेल होने के बाद शहर से लेकर रायपुर तक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, खरमोरा सब स्टेशन कोड अभी से चार्ज करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है संभावना जताई जा रही है कि देर रात को खरमोरा को चार्ज कर लिया जाएगा और 12 से 24 घंटे आइडल लोड में रखने के बाद इसे लोड दिया जाएगा सब कुछ ठीक-ठाक रहा तब तो शहर की विद्युत व्यवस्था ठीक हो जाएगी अन्यथा शहर वासियों को ब्लैकआउट के खतरे से भी दो-चार होना पड़ सकता है,

राजस्व मंत्री ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर दिखाई नाराजगी

शहर की बदहाल विद्युत व्यवस्था को देखते हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा खरमोरा विद्युत सब स्टेशन के निरीक्षण करने की जानकारी मिली है राजस्व मंत्री की विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से शहर की बदहाल विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द कैसे ठीक करें इसकी जानकारी लेंगे,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर कनकी के पास भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार,

महाशिवरात्रि पर कनकी के पास भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार, नमस्ते कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की...

More Articles Like This

- Advertisement -