Saturday, February 14, 2026

कोयला चोरी का वायरल वीडियो दे रहा है अनेक सवालों को जन्म, क्या वीडियो के द्वारा जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को किया जा रहा है टारगेट

Must Read

नमस्ते कोरबा :- आधुनिकता की दौड़ में और इंटरनेट के जमाने में सोशल मीडिया का कोई सानी नहीं है, सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम बन गया जिसमें वायरल किए गए वीडियो को बिना किसी जांच-पड़ताल के आमजन आगे बढ़ाते जाते हैं,

इन दिनों सोशल मीडिया छाया हुआ है जिसमें में कोयला खदान से सैकड़ों लोगों द्वारा कोयला चोरी किए जाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो एसईसीएल कोरबा जिले में स्थित गेवरा- दीपका खदान का बताया जा रहा हैं। क्या यह वीडियों सही है या वीडियों में छेड़छाड़ किया गया है?यदि वीडियो सही है तो प्रश्न उठता है कि इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं लोग क्या कर रहे हैं, किस वस्तु को लेकर जा रहे हैं ? सोचने वाली बात है कि सोशल मीडिया में वीडियो में दिख रहे वास्तु को कोयला कहने का आधार क्या है ? बोरियों में भरा हुआ वस्तु कोयला है, पत्थर है या कोई और वस्तु है क्लियर नहीं है । यदि कोयला है तो किस माइंस का है ? वीडियो वायरल करने की टाइमिंग पर भी प्रश्नचिन्ह लगता है क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री पूरे छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं तो क्या मुख्यमंत्री के सामने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया जा रहा है ऐसे तमाम सवाल है जिनका जवाब वायरल वीडियो की सच्चाई पता चलने के बाद ही मालूम पड़ेगा,

छत्तीसगढ़ में कोयला सूरजपुर, कोरिया ,रायगढ़, कोरबा सहित अन्य जिलों में भी पाया जाता है, यह वीडियो कौन सी जिले का है क्लियर नहीं है ।यदि खदान के भीतर का है तो सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है ? खदान के प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों के रहते कैसे खदान के भीतर से चोरी हो रहा था सुरक्षा में लगे जवान क्या कर रहे थे ? रोके क्यों नहीं यह सवाल उठता है।कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण करने पर पाया कि जिस स्थान का वीडियो बताया जा रहा है वहां पर बड़ी-बड़ी गाड़ियां काम कर रही थी ,किंतु वीडियो में दिखाई दे रहे हैं पर गाड़ियां नही दिख रही हैं । क्या प्रबंधन द्वारा कोयला चोरी करने के दौरान गाड़ियों को वहां से हटा दिया गया था ?हो सकता है वायरल वीडियो के माध्यम से जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा हो,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर नगर निगम आवासीय परिषर कोरबा महाशिवरात्रि महोत्सव 

श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर नगर निगम आवासीय परिषर कोरबा महाशिवरात्रि महोत्सव नमस्ते कोरबा : भगवान स्वरूप परम...

More Articles Like This

- Advertisement -