*ब्रेकिंग न्यूज़ -: पानी टैंकर से टकराई तेज रफ्तार पल्सर एक युवक की दर्दनाक मौत दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल रिटर्न कैनाल के पास घटी घटना*

Must Read

दर्री थाना अंतर्गत सीएसईबी प्लांट रोड रिटर्न कैनाल के पास अचानक पानी टैंकर के ट्राली टूट जाने से तेज रफ्तार कोरबा की तरफ से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल जाकर पानी टैंकर में टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की पल्सर के परखच्चे उड़ गए और पल्सर में सवार दो युवकों में से एक युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। पल्सर क्रमांक सीजी 11/AR/ 2571 में सवार दोनों युवक सलोरा और कोरबा के बताई जा रही है। मृतक का नाम धनराज केंवट और घायल युवक का नाम आकाश केंवट बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर दर्री पुलिस घटनास्थल पहुंची दर्री टीआई विवेक शर्मा ने बताया की घायल युवक को जिला चिकित्सालय दाखिल कराया गया है। वहीं मृतक को सीएसईबी चिकित्सालय के मर्चुरी में रखा गया है। घटना कारीत पानी टैंकर किसी ठेकेदार की बताई जा रही है। बहरहाल दर्री पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कुसमुण्डा के आदर्श नगर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सरस्वती योजना के तहत 88 छात्राओं को साइकिल वितरण

कुसमुण्डा के आदर्श नगर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सरस्वती योजना के तहत 88 छात्राओं को साइकिल वितरण नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -