समाजसेवी महावीर अग्रवाल ने महामहिम राज्यपाल अनुसूईया उइके से की मुलाकात….जिले की गतिविधियों सहित कई विषयों पर की चर्चा, रायगढ़ आने का दिया आमंत्रण

Must Read

छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंच के संयोजक व शहर के युवा समाजसेवी महावीर अग्रवाल ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके से मुलाकात की। इस दौरान श्री अग्रवाल ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और उन्हें रायगढ़ शहर सहित जिले की गतिविधियों से अवगत कराया। मथुरा के बाद रायगढ़ के सुप्रसिद्ध जन्माष्टमी मेला सहित श्री श्याम मंडल के कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महामहिम राज्यपाल को रायगढ़ आने के लिए भी आमंत्रित किया।श्री अग्रवाल ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान अन्य कई विषयों पर भी चर्चा की। जहां समाजसेवी महावीर अग्रवाल व महामहिम राज्यपाल अनुसूईया उइके के बीच बेहद आत्मीय व खुशनुमा माहौल में बातचीत हुई। महावीर अग्रवाल ने आगे बताया कि रायगढ़ के संस्कारधानी के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ व देश में विख्यात है। यहां का बड़ा जन्माष्टमी मेला मथुरा के बाद पूरे देश में प्रसिद्ध है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।श्री श्याम मंडल इस मेले के साथ शहर में अन्य सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों करता रहता है, जिसका लाभ शहरवासियों को मिलता है।इसी तरह उन्होंने रायगढ़ की कला-संस्कृति के बारे में अवगत कराया। इस पर राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसी तरह कला-संस्कृति व समाजसेवा के क्षेत्र में आगे कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उद्योग मंत्री ने सीएसईबी चौक में किया वेटिंग शेड का लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगे शहर के मार्ग, विकास...

उद्योग मंत्री ने सीएसईबी चौक में किया वेटिंग शेड का लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से...

More Articles Like This

- Advertisement -