नमस्ते कोरबा( निखिल शर्मा) :- साकेत भवन से लेकर बुधवारी बाजार तक सड़क के दोनों और का फुटपाथ व्यवसायियों के कब्जे में है, रही सही कसर अवैध पार्किंग ने पूरी कर दी है. वैवाहिक सीजन में समान बिक्री की होड़ में व्यवसायियों द्वारा सड़क तक सामानों को निकाला जा रहा है जिससे कि पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो रही है, शाम होते ही लोगों की भीड़ मार्केट की ओर निकल पड़ती है खास करके सुभाष चौक से घंटाघर चौक तक मुख्य बाजार स्थित होने की वजह से सड़क पर जाम की नौबत आ रही है ऐसा नहीं है कि निगम द्वारा पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई हो नगर निगम के द्वारा निहारिका पेट्रोल पंप के सामने स्मृति उद्यान के समीप पार्किंग की जगह चिन्हकित की गई है परंतु वहां अवैध रूप से ठेला और गुमटी लगने की वजह से पार्किंग की समस्या हो रही है, जिससे लोगों के द्वारा अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ी कर बाजार पर खरीदारी कर रहे हैं,
शहर में यातायात व्यवस्थित करने के लिए की गई सभी योजनाएं धरी की धरी रह जाती हैं, सड़क के दोनों और सीमा रेखा खींच कर बकायदा फुटपाथ के लिए रास्ता तय किया गया है परंतु राहगीर फुटपाथ की जगह सड़क पर चलते नजर आते हैं, क्योंकि मार्ग के दोनों और व्यवसायियों ने अधिकांश भाग में विभिन्न सामानों को रखा हुआ है,आगामी दिनों में अक्षय तृतीय सहित वैवाहिक लगन की भरमार है जिसे देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी हो जाता है देखा यह भी गया है कि नहीं अधिकांश व्यावसायिक कांपलेक्स में पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है जिस वजह से जाम की स्थिति होती है,









