पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही:बिजली का खंबा झुकने से हो रही दिक्कत, विभाग के कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान

Must Read

नमस्ते कोरबा :- वार्ड क्रमांक 23 पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। यहां महीनों से विद्युत पोल कॉलोनी की आने जाने वाली सड़क पर झुका हुआ है जो कभी भी किसी के जान के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। इस पोल को लेकर तमाम शिकायतों के बावजूद भी संबंधित अधिकारी कर्मचारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

विद्युत विभाग की लापरवाही का यह मामला वार्ड क्रमांक 23 पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित कपिलेश्वर मंदिर के सामने एमआइजी कॉलोनी का है,जहां सड़क के किनारे बिजली का खंबा झुक गया है। जिससे आने-जाने वाले लोगो के लिए खतरा मंडराने लगा है। कभी भी आंधी तूफान के चलते बिजली का खंभा गिर सकता है। लुंज पुंज बिजली तार के आपस में टकराने से स्पार्किंग भी हो रही है।बिजली के कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान जिससे कॉलोनी वासी काफी परेशान हैं, यहां रहने वालों ने बताया है कि कई बार बिजली के कर्मचारियों को इस बात से अवगत कराया गया। लेकिन इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

**कान्हा की भक्ति में रंगेगा कनबेरी का गौ धाम, 4 को जन्माष्टमी पर मचेगी मटकी फोड़ की धूम**

 **कान्हा की भक्ति में रंगेगा कनबेरी का गौ धाम, 4 को जन्माष्टमी पर मचेगी मटकी फोड़ की धूम** नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -