Tuesday, February 24, 2026

*छत्तीसगढ़ के राजस्व अफसरों ने थमाया भगवान शिव को नोटिस, पेशी में पहुंचे*

Must Read

तहसील कार्यालय रायगढ़ में शुक्रवार को भगवान शिव सहित दर्जनों लोग पेशी में उपस्थित हुए. लेकिन भगवान शिव को पेशी के लिए अगली तिथि दी गई, क्योंकि पीठासीन अधिकारी अन्य शासकीय कार्यों में व्यस्त थे. सुनने में यह बात जरूर अटपटी लगती है, लेकिन हकीकत यही है.

दरअसल, बीते दिन नायब तहसीलदार रायगढ़ के द्वारा सरकारी जमीन और तालाब में कब्जे को लेकर 10 लोगों को नोटिस जारी किया था, जिसमे भगवान शिव का भी नाम शामिल था. इतना ही नहीं तहसील कार्यालय के नोटिस में भगवान शिव सहित सभी को चेतावनी भी दी गई थी कि सुनवाई में नहीं आने पर 10 हजार का जुर्माना और कब्जे से बेदखल किया जा सकता है.

बता दें कि, नायब तहसीलदार के द्वारा जो 10 कब्ज़ाधारियों को नोटिस जारी किया गया था, उसमें छठवें नंबर पर शिव मंदिर का नाम है, जबकि यह शिव मंदिर सार्वजनिक है. नोटिस में मंदिर के ट्रस्टी, प्रबंधक या पुजारी को संबोधित नहीं किया गया है, बल्कि सीधे शिव भगवान को ही नोटिस जारी किया गया था. आज पेशी की तिथि पर वार्ड पार्षद सपना सिदार सहित दर्जनों लोग शिव मंदिर के शिवलिंग को लेकर पेशी में पहुंच गए. हालांकि तहसीलदार के चेंबर के बहार सूचना चिपका दिया गया कि पीठासीन अधिकारी किसी अन्य शासकीय कार्यों में व्यस्त है. सुनवाई अब अगली तारीख 13 अप्रैल 2022 को होगी.

आभार :- दैनिक भास्कर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया*

*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया* नमस्ते कोरबा : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा ...

More Articles Like This

- Advertisement -