नेता प्रतिपक्ष हितानंदअग्रवाल का पंप हाउस दौरा

Must Read

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस के मैगजीन भाटा का दौरा कर वहा के निवासियों से उनकी समस्याएं सुनी, नेता प्रतिपक्ष के साथ पार्षद एवम जिला योजना समिति की सदस्य कमला बरेठ, वार्ड के पूर्व पार्षद रामकिशोर यादव (दादू भईया), समाजसेवी विनोद सिन्हा, युवा मोर्चा नमो के जिलाध्यक्ष बद्री अग्रवाल उपस्थित थे |नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने चौपाल लगा कर निवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए उसके समाधान की रणनीति बनाई, नेता प्रतिपक्ष ने कचरा गोदाम नही हटने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही है साथ ही वर्षो से निवासरत लोगो को उनका हक पट्टा दिलाने पर भी चर्चा की गई, श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव के समय घोषणा पत्र जारी कर कहा गया था कि लोगो को पट्टा दिया जायेगा किंतु प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने 3 साल से ज्यादा का समय हो गया है, पट्टे देने का वादा भी चुनावी जुमला साबित हो रहा है, वर्षो से निवास करने वाले लोगो को पट्टा नही होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिल रहा है जिससे जनता परेशान है, आने वाले समय पर वृहद रूप से रणनीति बनाकर सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित रहे |

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -