*अखिल भारतीय गेट की परीक्षा में सौरभ शर्मा को मिला 31वां स्थान*

Must Read

बालकोनगर, 23 मार्च। बालकोनगर निवासी सौरभ शर्मा ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित जीएटीई-2022 मैकेनिकल की परीक्षा में 31वां स्थान हासिल किया है। सौरभ भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के प्रशासन प्रबंधक हीरामणि शर्मा के सुपुत्र हैं। प्रारंभ से ही मेधावी छात्र सौरभ ने कक्षा 10वीं तक स्कूली शिक्षा बालकोनगर केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से स्नातक सौरभ वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। उनका ध्येय वाक्य है कि जीवन में अनेक बाधाएं आती हैं परंतु अवरोधों पर जीत हासिल करने के लिए खुद को लक्ष्य पर केंद्रित करें तो सफलता जरूर मिलेगी। सौरभ अपनी उपलब्धियों का श्रेय माता मोहिनी शर्मा, पिता हीरामणि शर्मा, गुरुजनों व मित्रों को देते हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -