*कलेक्टर विवाद पर बोले राजस्व मंत्री:जयसिंह अग्रवाल बोले-अफसरशाही हावी है या नहीं, ये अलग बात है; काम तो करना पड़ेगा, नहीं तो कहां जाएंगे*

Must Read

️विपक्ष की संख्या कम, पर हर कोई विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने की कोशिश में, हल्ला ज्यादा मचाते हैं
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश की अफसरशाही को लेकर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अफसरशाही हावी है या नहीं यह अलग बात है, लेकिन उनके ऊपर सरकार है। काम नहीं करेंगे तो अफसर कहां जाएंगे। उन्हें काम तो करना होगा न। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों की अलग-अलग स्थिति है। लेकिन, कलेक्टर को हटाना या रखना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। माना जा रहा है कि कोरबा कलेक्टर से उनके संबंधों और सुकमा में चल रहे विवाद को लेकर उन्होंने यह बात कही है।
राजस्व मंत्री रायपुर से कोरबा जाने के दौरान बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे थे। वहां उन्होंने खैरागढ़ उप चुनाव और BJP प्रदेश प्रभारी के दौरे सहित तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। कहा कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आती हैं और चाबुक चलाकर जाती हैं। निश्चित तौर पर विपक्ष की संख्या कम है। फिर भी हर कोई अपना बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करता है। भाजपा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक हैं, लेकिन हर कोई उनसे आगे बढ़ने की कोशिश करता है। हर कोई अपने आप को विधानसभा में विपक्ष की नेता बनने की कोशिश में रहते हैं और हल्ला ज्यादा करते हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -