चार थाना प्रभारियों का बदला प्रभार, विवेक शर्मा दर्री,विजय चेलक को मिला बालकों प्रभा

Must Read

नमस्ते कोरबाकोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिला इकाई में पदस्थ 4 निरीक्षकों का तबादला कर नई पदस्थापना दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत निरीक्षक विवेक शर्मा को दर्री थाना का नया प्रभारी पदस्थ किया गया है। दर्री थाना प्रभारी पौरुष पुर्रे बांकीमोंगरा के नए प्रभारी होंगे। उरगा थाना प्रभारी विजय चेलक को बालको थाना प्रभारी एवं बांकीमोंगरा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े को उरगा थाना प्रभारी बतौर पदस्थ किया गया है। बता दें कि बालको थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा को विगत दिनों एकल आदेश जारी कर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में संलग्न किया गया है। इसके पश्चात बालको थाना में प्रभारी का पद रिक्त हो गया जिसकी पूर्ति के साथ ही 4 थानों के टीआई बदले गए हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा यूथ मलयाली समाज के ओणम समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा यूथ मलयाली समाज के ओणम समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा। कोरबा यूथ मलयाली समाज...

More Articles Like This

- Advertisement -