*कोरबा के जिला प्रशासन में चल रही अफसरशाही पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का बड़ा बयान*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिले के विकास कार्यों में आ रही बाधाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर रानू साहू पर निशाना साधा है उन्होंने सीधे तौर पर कलेक्टर पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते सड़क के चल रहे निर्माण कार्य की राशि को रोके जाने की बात कही है उन्होंने मेडिकल कॉलेज में भी कलेक्टर द्वारा अड़ंगा डाले जाने का आरोप लगाया है,

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मीडिया के सामने खुलकर जिला कलेक्टर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है

बुधवार को जिले में विकास कार्यों का शुभारंभ करने पहुंच प्रदेश के राजस्व व पुनर्वास, आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर रानू साहू को सबसे भ्रष्ट बताते हुए कहा है कि उनकी पोस्टिंग जहां भी रही है वहां जमकर सरकारी पैसे का दुरूपयोग हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां भी पब्लिक हित के कार्यों में रूकावट डालेगी वहां पर उनका विरोध करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रभावशाली मंत्री के इस बयान की जमकर चर्चा हो रही है।बता दें कि आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मेजर ध्यानचंद चौक से दर्री डेम, दर्री मुख्यमार्ग, जमनीपाली, अयोध्यापुरी, गोपालपुर तक 02 लेन सड़क निर्माण तथा दर्री नवीन तहसील कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ करने दर्री पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इमली छापर कुसमुंडा से तरदा तक हो रहे सड़क निर्माण बंद होने के सवाल पर कहा कि समाचार के माध्यम से जानकारी मिली है कि कलेक्टर मेडम सड़क निर्माण की दूसरी क़िस्त रोक दी है, जिससे सड़क का निर्माण बंद पड़ा है। मंत्री ने कहा कि जनता के हित के कार्यों में भी कलेक्टर को अपना हित दिख रहा है। मंत्री ने सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने दूसरी क़िस्त की राशि रोकी गई है। यही नहीं उन्होंने कहा कि वर्त्तमान कलेक्टर जहां भी रही हैं चाहे वो बालोद हो या स्वास्थ्य विभाग सब जगह जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा यूथ मलयाली समाज के ओणम समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा यूथ मलयाली समाज के ओणम समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा। कोरबा यूथ मलयाली समाज...

More Articles Like This

- Advertisement -