*22 साल पहले निगम ने बनाया था सेप्टिक टैंक और मंच,अब उसी जमीन पर हो रहा है अतिक्रमण*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: वार्ड क्रमांक 22 शिवाजीनगर अंतर्गत विद्युत सब स्टेशन के समीप विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा शिवाजी नगर.आरपी नगर एवं सुभाष नगर,निगम कॉलोनी के सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए जमीन अधिग्रहित कर दो बड़े चेंबर का निर्माण किया गया था. जिससे लोगों की सीवरेज लाइन की समस्या दूर हो गई एवं पानी भराव से बचने के लिए एक नाले के निर्माण किया गया है यहां चेंबर एवं नाला चालू स्थिति में है.जिसमें लोगों के घरों के पानी का निस्तारण होता है लेकिन इसके बाद भी पिछले चार-पांच दिनों से शिवाजी नगर सब स्टेशन के पास बाउंड्रीवॉल कर अतिक्रमण किया जा रहा है,पार्षद अनुज जयसवाल ने इस अवैध कब्जे को लेकर 15 फरवरी को लिखित में शिकायत महापौर राज किशोर प्रसाद के पास किया था जिसके बाद 16 फरवरी को नगर निगम के संबंधित अधिकारी कर्मचारी वहां उपस्थित होकर इस कार्य को नहीं रोक सके जिससे इनकी भूमिका संदिग्ध जान पड़ती है इस कार्य को तत्काल में ही रुकवाया नहीं गया तो भविष्य में लोगों के घरों से निकलने वाले पानी एवं निस्तारण हेतु बनाया गया चेंबर की बहुत ज्यादा समस्या उत्पन्न होगी वहां पर विद्युत सबस्टेशन लगा हुआ है उक्त जमीन के ऊपर से 33 केवी की लाइन भी गई हुई है पार्षद ने उक्त अवैध कब्जे को तोड़े जाने के लिए कलेक्टर व निगम आयुक्त से भी शिकायत की है

सबसे बड़ा सवाल ये उठता है आखिर 22 साल बाद यह जमीन निजी कैसे हो गई गई.इस जगह पर 2 कालोनियों के सेप्टिक टैंक का निर्माण निगम ने जमीन अधिग्रहण करने के बाद किया है इतना ही नहीं कुछ वर्ष बाद मंच व नाला भी बना है,

विगत 22 वर्षों से निजी व्यक्ति द्वारा आपत्ति क्यों नहीं की गई अचानक यह दावा किया जा रहा है कि जमीन निजी है जिससे कि मामला संदिग्ध जान पड़ता है, नगर निगम को मामले कि पड़ताल कर कॉलोनी वासियों की भविष्य में होने वाली समस्या का निराकरण करना चाहिए,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध नमस्ते कोरबा। जिले में आधुनिक...

More Articles Like This

- Advertisement -