
छत्तीसगढ़ की पुरातन परम्पराओं के अनुरूप माघी पुन्नी मेला का आयोजन वही मेला में राजस्व एवं पुलिस विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़वासी बड़े सौभाग्यशाली है जहॉं भगवान राजीवलोचन का धाम है। भगवान राजीव लोचन के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में सुख समृद्धि और खुशहाली है। प्रदेश सरकार ने माघी पुन्नी मेला के मूलस्वरुप को पुनर्जीवित किया है। मेले में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारियॉं सरकारी स्टाल लगाकर दी जा रही है। राज्य सरकार प्रदेश के नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर रही है। उक्त बातें प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राजिम माघी पुन्नी मेला के तीसरे दिन राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग एवं गृह विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में व्यक्त किये। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्रीराजीव लोचन का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। राजस्व मंत्री अग्रवाल ने राजिम माघी पुन्नी मेला की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान सरकार छत्तीसगढ़ की पुरातन परम्पराओं के अनुरूप मांघी पुन्नी मेला का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में लोगोें को नागरिक सुविधाएं देने के साथ ही विकास कार्य भी किये जा रहे है। इस अवसर पर राजस्व विभाग के हितग्राहियों को चेक वितरण भी किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि त्रिवेणी संगम में तीन जिलों का संगम होता है। यह मेला भगवान श्री राजीव लोचन की जयंती से प्रारंभ होकर भगवान शिव की जयंती तक 15 दिनों तक चलता है। छत्तीसगढ़ धर्म, आस्था एवं संस्कृति का केन्द्र है। मेले की गरिमा, संस्कृति को इस सरकार ने बरकरार रखा है।











