चलती बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 आरोपी पकड़े, “सजग कोरबा” अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नमस्ते कोरबा :- “सजग कोरबा सदर कोरबा अभियान” के तहत कोतवाली पुलिस ने सीतामणी स्टेशन रोड पर चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 युवकों पर कार्रवाई की है।
19 मार्च 2026 की इस घटना में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा। मामले में राहुल यादव (27) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि 5 विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
आरोपियों के कब्जे से 6.5 इंच का चाकू और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी रखी है।
Read more :- सड़क पर ‘मौत का स्टंट’: मोतीसागर पारा के युवकों ने उड़ाई कानून की धज्जियां, वीडियो वायरल









