रायगढ़ पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, अब कोरबा की ओर बढ़ा काफिला… दो घंटे में कथा स्थल पर होगा दिव्य आगमन

Must Read

रायगढ़ पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, अब कोरबा की ओर बढ़ा काफिला… दो घंटे में कथा स्थल पर होगा दिव्य आगमन

ढपढप में आज से शुरू हो रही पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा, भक्तों में दर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह

नमस्ते कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप में आज से शुरू हो रही पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी शनिवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर रायगढ़ जिले के जिंदल एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट से पहुंचे, जहां आयोजकों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने उनका भव्य स्वागत किया,

एयरपोर्ट पर जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष, फूल-मालाओं और भक्तिमय उत्साह के बीच शास्त्री जी का स्वागत हुआ। इसके बाद उनका वाहनों का काफिला रायगढ़ से कोरबा के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, महाराज लगभग शाम 4 बजे कथा स्थल ढपढप पहुंचेंगे, जहां हजारों श्रद्धालु उनके आगमन की प्रतीक्षा में पलक-पांवड़े बिछाए बैठे हैं।

Read more :- कोरबा में फिर चाकूबाजी: पंचवटी मार्ग पर युवती पर जानलेवा हमला

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा बयान: 10 दिन में शुरू होगा सोनालिया अंडरपास का काम,15 अक्टूबर के बाद सड़क निर्माण और मरम्मत के...

मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा बयान: 10 दिन में शुरू होगा सोनालिया अंडरपास का काम,15 अक्टूबर के बाद...

More Articles Like This

- Advertisement -