Saturday, November 8, 2025

नौतपा खत्म होने के बाद आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने की चेतावनी जारी*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ में नौतपे में सात दिन गर्मी नहीं पड़ी, लेकिन पिछले 3 दिन से पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से लू के चपेट में हैं। तापमान लगातार तीन दिन से बढ़ रहा है और इस अवधि में शुक्रवार को जैसे आसमान से आग बरसी है। कोरबा में तापमान 44 डिग्री के पार हो गया। राजधानी रायपुर में भी तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है।मौसम विभाग ने शनिवार को रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कुछ हिस्से में लू या हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच जरूरी होने पर ही बाहर निकलें, वह भी सुरक्षा के साथ।प्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवात व द्रोणिका जैसे दो सिस्टम के असर से बादल आ रहे हैं, लेकिन ये भीषण गर्मी को रोक नहीं पाए, और इनकी वजह से रात में भी गर्म हवा के झोंके महसूस हो रहे हैं।

कोरबा में शुक्रवार को सुबह से गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया।

बादलों के बावजूद लू से झुलसेगा प्रदेश एक ऊपरी हवा का चक्रवात पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 0.9 किमी की ऊंचाई पर बना है। वहीं द्रोणिका पूर्वी उत्तरप्रदेश से नागालैंड तक 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। सामान्यत: ऐसे सिस्टम की वजह से आने वाले बादल मौसम को ठंडा करते हैं, लेकिन प्रदेश में ये बादल भी भीषण गर्मी को प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं। लालपुर मौसम केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में 4 जून को भी भीषण गर्मी की आशंका है। कुछ जगह लू चलेगी तो कुछ जगह लू के हालात रहेंगे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,180SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एनएच-130 पर सड़क हादसा : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत,देखें हादसे का लाइव वीडियो 

एनएच-130 पर सड़क हादसा : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत,देखें हादसे का लाइव वीडियो नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -