*सिरप पीने से 30 बच्चे हुए बीमार परिजनों ने लगाया स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप*

Must Read

गरियाबंद (दीपक गर्ग) :-: गरियाबंद में 30 से अधिक बच्चो की तबियत अचानक बिगड़ गयी है। बच्चे बीमार है और उनके शरीर पर दाने हो गए है। ये सभी बच्चे मैनपुर ब्लॉक के नवापारा और उसके आश्रित पारा माहुलपारा के है। अचानक बच्चो की तबियत बिगड़ने से परिजन भी सकते में है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चो को आयरन सिरप पिलाया गया उसके बाद से बच्चो की तबियत बिगड़नी शुरू हुई। ग्रामीणों को शक है कि सिरप के रिएक्शन से ही बच्चो की तबियत बिगड़ी है, क्योंकि जिन बच्चों को सिरप पिलाया गया उन्ही बच्चों की तबियत खराब हुई है। पालकों ने स्वास्थ्य विभाग पर बीमार बच्चो का सही तरीके से इलाज नही करने का भी आरोप लगाया है। हालाकिं डॉक्टर ग्रामीणों के आरोपो से इतेफाक नही रखते। अमलीपदर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने सिरप पीने से बच्चो की तबियत बिगड़ने से ही इनकार कर दिया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : एक पुल नहीं… बचपन का सवाल है! मुड़धोवा के बच्चों से पूछिए, विकास के दावों और हकीकत के बीच कितनी गहरी...

Sunday special : एक पुल नहीं... बचपन का सवाल है! मुड़धोवा के बच्चों से पूछिए, विकास के दावों और...

More Articles Like This

- Advertisement -