साइबर सेल द्वारा कई जिलों में अथक परिश्रम कर 60 मोबाइल किए गए बरामद

Must Read

नमस्ते कोरबा::जनता के गुम हुए 60 नग मोबाईलो का पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा किया गया वितरण।
पिछले तीन माह में दस लाख रूपये की 60 नग गुम मोबाइलों की बरामदगी । ● सायबर सेल की टीम द्वारा कई जिलों से अथक परिश्रम कर की गई मोबाईलों की बरामदगी ।

    उल्लेखनीय है कि गत 01 जनवरी 2021 को कोरबा जिले के नए सायबर सेल भवन के उद्घाटन के अवसर पर ंपुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री कीर्तन राठौर, द्वारा मोबाईल स्वामियों को गुम हुये 32 नग मोबाइलों का सायबर सेल के अथक प्रयास से वितरण किया गया था। 
      माह जनवरी के बाद से सायबर सेल कोरबा को करीब 80 मोबाइल गुम के आवेदन मिले हैं जिनमें से 60 मोबाइल को सायबर सेल की टीम द्वारा 02 माह के भीतर राज्य के दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ अम्बिकापुर, सूरजपुर, जांजगीर चाम्पा, मुंगेली तथा अन्य क्षेत्रों से ट्रेस कर बरामद किया गया है । शेष मोबाईलों की पतासाजी की जा रही है। अब तक बरामद किये गये मोबाइलों में वीवो, रेडमी, सैमसंग, रियलमी, एमआई, ओप्पो जैसे महंगे माॅउल के मोबाइल शामिल है। जिनकी जुमला कीमत करीबन 10,00000/-रूपये है । कोविड प्रोटोकाॅल को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में अलग-अलग समय पर मोबाईल धारको कोमोबाईलों का वितरण समय 12.00 बजे से 14.00 बजे तक वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जावेगा । उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोरबा श्री रामगोपाल करियारे के निर्देशानुसार मोबाइल रिकव्हर में सायबर सेल प्रभारी उनि मयंक मिश्रा, सउनि दुर्गेश राठौर, आर. प्रशांत सिंह, आर, गुनाराम, आर0 रवि चैबे, आर. विरकेश्वर सिंह, आर. डेमन ओग्रे, म0आर0 रेणु टोप्पो, आर. सुशाील यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास*

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास* *अतिक्रमण हटाने से...

More Articles Like This

- Advertisement -