*शहर की सुंदरता के नाम पर लाखों खर्च,लेकिन निगम कर्मियों की लापरवाही की इंतहा,फूलों में पानी डालने की नहीं है फुर्सत*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: नगर निगम कोरबा हर साल शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए अनेकों उपाय करता है एवं लाखों करोड़ों रुपए सौंदर्यकरण के नाम पर खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों की लापरवाही किस कदर हावी है इसका उदाहरण आप नगर निगम के साकेत भवन के सामने देख सकते हैं निगम द्वारा कुछ दिन पूर्व यहां पर बगीचा बनाया गया था जिस पर विभिन्न प्रकार के फूलों को लगाकर साकेत की सुंदरता बढ़ाई गई थी परंतु यह बगीचा लापरवाही की भेंट चढ़ गया यहां कार्यरत लोगों को फूलों में पानी डालने की भी फुर्सत नहीं है और जिले में पड़ रही गर्मी की वजह से पूरे पेड़ और फूल मुरझा गए हैं, जो की सुंदरता बढ़ाने की बजाए बदरंग लग रहे हैं, जिन लापरवाह अधिकारियों के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई है उन पर कार्यवाही अवश्य होनी चाहिए जिससे कि नगर निगम के द्वारा जा रहे कार्यों की सफलता सुनिश्चित हो सके और प्रशासन के पैसों का भी सदुपयोग हो,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जितेन्द्र सिंह राजपूत कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने दी कमान

जितेन्द्र सिंह राजपूत कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने दी कमान नमस्ते कोरबा । छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन...

More Articles Like This

- Advertisement -