शरारती अराजक तत्वो पर टूटा कोरबा पुलिस का कहर, बिना अनुमति रैली निकाल कर कर रहे थे हुड़दंग…3 वाहन जप्त…पुलिस कार्यवाही से घबराकर भागे हुड़दंगी

Must Read

आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुछ अति उत्साही युवाओं द्वारा शहर में बिना अनुमति के रैली निकालकर हुड़दंग करना उस समय भारी पड़ गया जब कोसाबाड़ी चौक पर पुलिस का कहर टूट पड़ा । ये वाकया आज लगभग 12 बजे का है जब पुलिस को सूचना मिली कि कुछ हुड़दंगी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खुशी का इजहार करने के आड़ में शहर में कार एवम बाइक रैली निकालकर हुड़दंग कर शहर के यातायात व्यवस्था एवम शांति में बाधा पैदा कर रहे हैं । जैसे ही खबर मिली नगर कोतवाल विवेक शर्मा,रामपुर चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा और सायबर सेल प्रभारी कृष्णा साहू कोसाबाड़ी चौक पर हुड़दंगियों को रोकर कार्यवाही शुरु कर दिए ।अचानक से पुलिस को देखकर वहाँ अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया,हुड़दंगी अपने वाहनों से इधर उधर भागने लगे । पुलिस 2 जीप ,1 डीजे लोड पिकप वाहन एवम 2 हुड़दंगियों को पकड़कर चौकी रामपुर में लाकर पूछताछ कर कार्यवाही रही है ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला,कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने...

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला,कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर...

More Articles Like This

- Advertisement -