*लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को,नहीं रहा कोरोना का डर*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: आख़िर तो हम इंसान ही हैं न ! तो हम क्यों सुधरें? यह बातें कोरबा की जनता शत प्रतिशत सही साबित करने में जुटी हुई है, लगभग 2 वर्षों से कोरोनावायरस का प्रकोप झेल रहे हैं,फिर भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. कोरोना महामाई की विभीषिका वहीं परिवार समझ रहा है जिन्होंने अपने किसी को इस महामारी की चपेट में खोया है.कोरोना अपनी दूसरी जबरदस्त पारी खेल कर कुछ शांत हुआ है और तीसरी पारी के लिए हम और आप उसे आमंत्रित कर रहे हैं और लोग छप्पन भोग के बिना जिन्दगी कैसी के तर्ज पर सरकार और तंत्र को ठेंगा दिखाने में मस्त हैं।

सुभाष चौक स्थित व्यावसायिक कांपलेक्स की तस्वीर

जिला प्रशासन और नगर निगम बार बार मुनादी करवा रही है कि खुद सुरक्षित रहें और समाज को भी सुरक्षित करें। पर क्या फायदा? लोगों ने इसका जिम्मा भी प्रशासन पर ही थोप दिया। प्रशासन अपने स्तर से भरपूर प्रयास कर रही है लोगों को इस संक्रमण से बचाया जा सके। नगर निगम युद्ध स्तर पर सफाई, सेनेटाइजेशन, फॉगिंग इत्यादि करवा रहा है। परन्तु कुछ मामलों में विफल है। मुर्गा, मिट एवं मछली के अवशिष्टों को यत्र – तत्र सड़क किनारे फेंका जा रहा है। इसे रोकने के लिए नगर निगम को इस तरह के अवैध दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

लोगों ने अब कसम खा ली है कि भले ही कोरोना से संक्रमित हो जाए, लेकिन मास्क नहीं लगाएंगे और दो गज की दूरी भी नहीं रखेंगे। वाहनों में इसी तरह के हालात बने हुए हैं। बाजार में भी घोर लापरवाही देखी जा रही है। व्यापारियों को भी इसके लिए सख्त और अनुशासित होने की आवश्यकता है।

आपकी एक छोटी सी लापरवाही समस्त प्रियजनों को परेशानी में डाल देगी। प्रशासन को भी चौकस रहने की जरूरत है। सभी चौक चौराहों पर प्रशासन के द्वारा मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग चेकिंग अभियान चलाना अत्यंत आवश्यक हो गया है, ताकि कोरोनावायरस की तीसरी पारी के प्रकोप से कोरबा वासी कुछ हद तक सुरक्षित रह सकें

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -