राजस्व मंत्री ने जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की स्थिति एवं संक्रमण के रोकथाम और इलाज की व्यस्थाओं पर कोरबा कलेक्टर से विस्तार पूर्वक चर्चा की

Must Read

नमस्ते कोरबा ::लोगो को सारी सुविधाएं मुहैय्या कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी- जयसिंह अग्रवाल

जिले में 50 नए वेंटिलेटर एवं नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर( NIV) के क्रय करने हेतु विधायक मद एवं जिला खनिज न्यास मद की राशि का उपयोग करने हेतु कोरबा कलेक्टर को दिए निर्देश

विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कोरबा जिला कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की स्थिति एवं संक्रमण की रोकथाम और इलाज के लिए उपलब्ध व्यस्थाओं पर विस्तार से चर्चा किये। राजस्व मंत्री ने कलेक्टर को निर्देशित करते हुए कहा की वर्तमान समय में लोगो को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है और इसको पूरा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। कोरबा के अस्पतालों में 50 नए वेंटिलेटर और नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर( NIV) मशीनों को क्रय करने के लिए विधायक मद एवं जिला खनिज न्यास मद का उपयोग कर तत्काल इसकी व्यवस्था कोरबा अस्पतालों में की जाये जिससे लोगो को सुविधा मिल सके। राजस्व मंत्री के निर्देश पर अमल करते हुए कोरबा कलेक्टर ने तत्काल कार्यादेश जारी करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है जिससे जल्द ही वेंटिलेटर और नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर(NIV) कोरबा में उपलब्ध जो जायेंगे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*एडमिशन नहीं मिलने पर छात्र का बड़ा कदम: नौवीं में प्रवेश नहीं मिलने से टूटा छात्र, कीटनाशक पीने से मची अफरा-तफरी..*

*एडमिशन नहीं मिलने पर छात्र का बड़ा कदम: नौवीं में प्रवेश नहीं मिलने से टूटा छात्र, कीटनाशक पीने से...

More Articles Like This

- Advertisement -