*राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी नवरात्रि पर्व एवं महाराजा अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं*

Must Read

नमस्ते कोरबाराजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शारदीय नवरात्र पर्व की क्षेत्रवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि महासिद्धी देने वाला यह नवरात्र यश, धन-धान्य सुख-शांति, शत्रुओं का दमन करने वाला और सबके सब कार्यो को पूरा करने वाला सिद्ध हो।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नवरात्रि पर्व के साथ-साथ महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर्व की भी क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी है। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत अग्रोहा मे बसने वालों के लिए एक रुपये एक ईंट का सहयोग आज भी प्रासंगिक एवं अनुकरणीय है।
उन्होने मॉ दुर्गा एवं कुलदेवी लक्ष्मी मॉ से प्रार्थना करते हुए प्रदेश एवं क्षेत्र में अमन-चैन, वैभव-ऐश्वर्य, प्रगति-समृद्धि एवं प्रसिद्धि की कामना की है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में स्कूलों की घंटी बजी: शाला प्रवेश उत्सव के साथ लौटी रौनक, बच्चों का तिलक-चॉकलेट से स्वागत

कोरबा में स्कूलों की घंटी बजी: शाला प्रवेश उत्सव के साथ लौटी रौनक, बच्चों का तिलक-चॉकलेट से स्वागत नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -