*युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने जलसंसाधन विभाग के तत्कालीन एसडीओ सी.एल. धाकड़ एव बाबुओ के भ्रष्टाचार एव शासन के पैसों के दुरुपयोग के खिलाफ सौपा ज्ञापन*

Must Read

युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में जिलाधीश कार्यालय कोरबा में जलसंसाधन संभाग कार्यालय,कोरबा के पूर्व एसडीओ सी.एल.धाकड़ के द्वारा लबेद जलाशय योजना में किये गये भ्रष्टाचार को एव विभाग के बाबुओ के द्वारा टेंडर करवाने के नाम पर लाखों का जो वारान्यारा किया गया है उसके खिलाफ में ज़िलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा गया एव कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की गई…..!

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास ने कहा की– हमारे द्वारा देखा गया है कि लबेद जलाशय योजना के अंतर्गत विभाग को वहा पर आमजनों के हित के लिए डेम का निर्माण करना था परंतु विभाग के अधिकारियों के द्वारा मिलीभगत करके निम्न स्तर का कार्य किया गया है एव छोटे बड़े मेजरमेंट के इंस्ट्रक्चर में खासकर उनके गहराई में जमकर गुणवत्ता विहीन निर्माण किया गया है साथ ही साथ जलसंसाधन विभाग के बाबुओ के द्वारा टेंडर करवाने में होने वाले मिसलेनियस खर्च को बहुत ज्यादा गड़बड़ी किया गया एक एक टेंडर में 1से 6 लाख तक का खर्च किया गया है कुल मिलाकर शासन के पैसों का जमकर दुरुपयोग किया गया है हमने जिलाधीश महोदय को पत्र सौप कर जलसंसाधन संभाग कार्यालय कोरबा के तत्कालीन एसडीओ सी.एल.धाकड़ एव बाबुओ के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही कि मांग की गई है….इस अवसर पर प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा,मंजीत सिंह, दिवाकर राजपुत और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -