युवकों के आपसी रंजिश में मारपीट को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना अन्याय पूर्ण– कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष

Must Read
नमस्ते कोरबा :भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विभिन्न समाचार पत्रों में 2 दिन पूर्व हुई घंटाघर में युवकों की आपसी रंजिश को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ कर दिखाया जाना सर्वथा अन्यायपूर्ण है, क्योंकि जिन गुटों की आपस में लड़ाई हुई है उनमें से कोई भी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य नहीं है, दोनो ही पक्ष के लोग विभिन्न प्रकार के सामाजिक संगठनों के लोग हैं पर कोई भी भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं है, यह बात सत्य है की बद्री अग्रवाल के भाई का नाम इस घटना में शामिल होना बताया जा रहा है पर वह भी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य नहीं है ना किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में वह उपस्थित होता है, केवल किसी पदाधिकारी या सदस्य का भाई होना ही काफी नहीं है क्योंकि राजनीति में जरूरी नहीं है की भाई - भाई में सहमति हो, एकजुटता हो, इसलिए इस घटना में बद्री अग्रवाल का नाम केवल राजनैतिक द्वेष के कारण लिया जा रहा है जो पूर्णरूप से निंदनीय है.
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास*

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास* *अतिक्रमण हटाने से...

More Articles Like This

- Advertisement -