*मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते हुए लोग वार्ड क्रमांक 43 का बुरा हे हाल*

Must Read
नमस्ते कोरबा :: दर्री डेम से लगा हुआ वार्ड क्रमांक 43 कलमीडुग्गू है, यहां एक बड़ा वर्ग रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा है, जिसके लिए नगर निगम में भाजपा महापौर के कार्यकाल में एक सामुदायिक भवन बनाया गया था जिसमें यहां निवासरत लोग शादी छठी एवं अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों को कर रहे थे लेकिन उक्त सामुदायिक भवन वर्तमान स्थिति में जर्जर अवस्था में आ चुका है,जिसने कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है वार्ड के लोगों ने बताया कि हम हर रोज कमाने खाने वाले भवन किराए में कर अपने घरों मैं आयोजित कार्यक्रम को नहीं कर सकते हमारे लिए एक सामुदायिक भवन की विकल्प बचता है, लेकिन यहां का भवन इंसानों के कम जानवरों के ज्यादा काम आ रहे हैं और इस बुरी कदर जर्जर अवस्था में हो चुका है कि कभी भी गिर सकता है वार्ड के लोगों ने यह भी बताया कि वार्ड पर ना तो नाली की व्यवस्था सही है और ना ही पीने के पानी की व्यवस्था नगर निगम ने नल जल योजना के तहत घरों में नल लगा तो दिया है पर हफ्ते में 2 दिन पानी नहीं आता शिकायत करने पर भी वार्ड पार्षद एवं नगर निगम के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं,

वार्ड में नाली ना होने से घरों से निकला पानी खुले में ऐसे ही बन रहा है, जिससे कि बीमारियों का खतरा बना हुआ है, लोगों ने यह भी बताया कि नगर निगम में शिकायत करने पर काम करने की बात कही जाती है पर आज पर्यंत तक वार्ड की स्थिति जस की तस है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*सक्ती जिले के पावर प्लांट में दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक, राहत सहायता की घोषणा*

*सक्ती जिले के पावर प्लांट में दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक, राहत सहायता की घोषणा* नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -