बाल्को थाना क्षेत्र को तंबाकू मुक्त क्षेत्र किया गया घोषित

Must Read

नमस्ते कोरबा ::नशा नाश का कारण। यह न केवल नशेबाज के शरीर को नुकसान पहुंचाता है बल्कि उसके परिवार को भी आर्थिक और मानसिक आघात देता है। और इसी नशे के चंगुल से क्षेत्रवासियों को छुड़ाने बालको थाना पुलिस ने नवाचार करते साल के पहले दिन से ही बालको थाना क्षेत्र को तम्बाखू मुक्त क्षेत्र घोषित करने की दिशा में कार्य किया है। साल के पहले दिन डीएसपी रामगोपाल करियारे, जिला अस्पताल के राष्ट्रीय तम्बाखू नियंत्रण अधिकारी विनोद पटेल और जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में बालको थाना में “नवाचार समारोह” आयोजित कर बालको थाना क्षेत्र को तम्बाखू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में डीएसपी रामगोपाल करियारे ने तम्बाखू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव को बताया और लोगों को नशापान करने से बचने की अपील की। साथ ही बालको थाना परिसर या आसपास तम्बाखू उत्पाद जैसे सिगरेट, बीड़ी या खैनी के सेवन पर लगने वाले जुर्माने की भी जानकारी डीएसपी ने दी। कार्यक्रम के बाद बालको थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि और उपस्थित लोगों ने स्वयं और अपने परिवार को नशामुक्त रखने की शपथ ली।
गौरतलब है कि बालको थाना जिले का पहला थाना है जो तम्बाखू मुक्त होगा। इसके तहत अब कोई भी व्यक्ति बालको थाना परिसर के अंदर तम्बाखू, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा या कोई भी नशे का सामान लेकर प्रवेश नही कर सकता। और यदि कोई यह गलती करता है तो जुर्माना और सज़ा का हकदार होगा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास*

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास* *अतिक्रमण हटाने से...

More Articles Like This

- Advertisement -