*पापा की बहुत याद आती है.. कहकर रो पड़ी बच्ची, इमोशनल वीडियो वायरल*

Must Read

सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है. यह 2 मिनट 14 सेकंड का है. इसमें देखा जा सकता है कि स्कूल ड्रेस में है, और रोती हुई नजर आ रही है. इस बच्ची से उसकी मां पूछ रही है कि क्यों रो रही है? मैंने तो अभी आपको डांटा भी नहीं. यह सुनकर बच्ची फिर रुआंसी हो जाती है. मां दोबारा फिर से जब यही सवाल पूछती है तो बच्ची बोलती है कि पहले आप रिकॉर्डिंग बंद करो, तो ही आपको बताऊंगी. मां कहती है कि पहले बताओ फिर रिकॉर्डिंग बंद करूंगी.

वह मान जाती है, और कहती है कि मुझे पापा की बहुत याद आती है. इतना कहते ही उसकी आंखों में फिर आंसू आ जाते हैं. आंखों में आंसू लिए बच्ची कहती है कि पापा समय से खाना नहीं खाते. वो रो-रोकर अपनी बात अपनी मां को बताती है. हालांकि इस दौरान बच्ची की मां उसे यह समझाने की कोशिश करती है कि उसके पिता को अपने ग्राहकों की देखभाल करने के लिए खाना छोड़ना पड़ा, इस पर लड़की कहती है, तो मम्मा, इंसान खाना खाएगा ना … वो भी तो खाना खाते हैं, तो मेरे पापा भी तो खाना खाएंगे ना. अब वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अग्रवाल सभा चुनाव में आशीष गोयल की उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत, समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प

अग्रवाल सभा चुनाव में आशीष गोयल की उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत, समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने...

More Articles Like This

- Advertisement -