*छत्तीसगढ़ः गृह मंत्री बोले- जो 15 साल मंत्री रहे उन्हें TI मारेगा ये संभव नहीं, अपनी ही बेइज्जती करा रहे मूणत*

Must Read

रायपुर। मूणत मामले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान सामने आया है. गृह मंत्री ने कहा कि राजेश मूणत का ये कहना – “मेरे साथ मारपीट हुई है”,उनका यह कहना हास्यास्पद लगता है. वे 15 साल मंत्री रहे उनके साथ टीआई मारपीट करेगा यह संभव नहीं है. मूणत ऐसा बोलकर अपनी ही बेइज्जती करा रहे हैं. मारपीट हुई इसका वीडियो जारी कर बता रहे हैं. मारपीट का वीडियो भी जारी करें. तत्काल टीआई को सस्पेंड करेंगे. भाजपा को निम्न स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए.मंत्री रूद्र गुरु की मांग पर ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि मंत्री रूद्र गुरु ने मूणत के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है. बीते कल ही कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी मामले में एट्रोसिटी एक्ट लगाने की मांग की थी.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपी...

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक...

More Articles Like This

- Advertisement -