भजन-कीर्तन कर केएन कॉलेज परिवार ने किया माँ शारदे को वंदन,वसंत पंचमी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

Must Read

कोरबा. कमला नेहरू महाविद्यालय में वसंत पंचमी का उत्सव धूम धाम से मनाया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ सरस्वती से विद्या का वरदान मांगा गया. इस अवसर पर भजन कीर्तन कर मां शारदे का वंदन किया गया.

कमला नेहरू महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित वीणापाणी के मंदिर में वसंत पंचमी के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष डा आरएन पांडेय के निर्देश एवं प्राचार्य डा प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के दौरान भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष अजय मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कालेज परिवार के लिए माता सरस्वती से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की. यहां उपस्थित महाविद्यालय के प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों एवं शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मियों ने भक्तिमय गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी. सभी ने मिलकर माता की वंदना की और कामना की, कि ऋतुराज बसंत हर किसी के जीवन में हर्षोल्लास लेकर आए.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपी...

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक...

More Articles Like This

- Advertisement -