पंडित रविशंकर शुक्ल नगर वार्ड क्रमांक 23 में हुआ *नेकी की दीवार *का शुभारंभ

Must Read
नमस्ते कोरबा::नगर निगम कोरबा द्वारा नेकी की दीवार योजना का शुभारंभ करते हुए वार्ड क्रमांक 23 पंडित रविशंकर नगर के बस स्टैंड में मुख्य अतिथि डॉक्टर अतुल धाबू के हाथों किया गया इस अवसर पर पार्षद अब्दुल रहमान ने कहां कि अगर आपके घर में पुराने पहनने, ओढ़ने, बिछाने के कपड़े, किताबें, खिलौना, बर्तन एवं दवाइयां, क्रॉकरी, फर्नीचर आदि जो भी है, जिसका आप प्रयोग नहीं कर रहे हैं और वह शहर के जरूरतमंदों के काम आ जाए। तो आप उक्त सामान को ‘नेकी की दीवार को दे दीजिए। यहां से जरूरतमंद आकर खुद इन्हें ले जाएंगे। कपड़े टांगने के लिए यहां खूंटियां लगाई गई हैं। इसके अलावा बर्तन आदि अन्य सामान रखने के लिए नीचे जगह बनाई गई है। यहां जरूरतमंद आकर अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी चीज ले सकता है। नेकी की यह दीवार उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अपने स्वाभिमान के कारण किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते। जरूरतमंद लोग यहां आकर अपनी जरूरत के हिसाब से चीजें ले सकते हैं कार्यक्रम में अंबर शर्मा ,गणेश्वर दुबे अंजन डे जिमी अग्रवाल एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक शामिल हुए
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -