पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

Must Read
नमस्ते कोरबा :: पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में राठौर परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भागवत कथा वाचक पंडित माधव नित्यानंद महाराज जी वृंदावन वाले उनके द्वारा वर्णन किया गया इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित से शुकदेव कहते हैं, कि संसार का कल्याण करने के लिए भगवान अवतार लेते कि जब-जब धर्म की हानि होती है। तब सज्जनों का कल्याण और राक्षसों का वध करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं।
शहर के पंडित रविशंकर शुक्ला नगर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर पं. नित्यानंद महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking : गुरसिया पुल पर ट्रेलर-स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, नीचे गिरने से बाल-बाल बची स्कॉर्पियो,कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर बड़ा हादसा

Korba breaking : गुरसिया पुल पर ट्रेलर-स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, नीचे गिरने से बाल-बाल बची स्कॉर्पियो,कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर बड़ा...

More Articles Like This

- Advertisement -