नगर निगम के दल बल के साथ महापौर पहुंचे वार्ड क्रमांक 3 राताखार,वार्ड पार्षद के द्वारा दी गई थी नगर निगम घेराव की चेतावनी

Must Read

नमस्ते कोरबा :- वार्ड क्रमांक तीन के पार्षद रवि चंदेल द्वारा अपने वार्ड में हो रहे विकास कार्यो की अनदेखी से नाराज होकर वार्ड के लोगों सहित विगत दिनों महापौर और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था,जिस पर उन्होंने कार्य नहीं होने पर नगर निगम घेराव की चेतावनी भी दी थी,पत्र में दिए गए समय का कल अंतिम दिन था,जिसे देखते हुए महापौर राज किशोर प्रसाद नगर निगम के अधिकारियों सहित वार्ड क्रमांक 3 राताखार पहुंचे, जहां महापौर के द्वारा वार्ड में पैदल भ्रमण कर समस्याओं सेेे अवगत होते हुए, नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पार्षद के बताएं कार्यों को गंभीरतापूर्वक किया जाए, महापौर ने बताया कि वार्ड में कई जगह नाली क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे पानी का जमााव हो रहा है,अभी बरसात के मौसम में नाली निर्माण संभव नहीं है इसे देखते हुए अस्थाई रूप से पानी निकासी की व्यवस्था करने के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है,

पार्षद रवि चंदेल ने बताया कि बरसात के बाद लगभग 25 लाख रुपए की लागत से वार्ड में नाली का निर्माण कराया जाएगा जिससे पानी निकासी सुचारू रूप से हो सके,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -