*दादरखुर्द में रथयात्रा की हो रही तैयारी, ग्राम विकास समिति की हुई बैठक*

Must Read

नमस्ते कोरबा ::

दादरखुर्द में रथयात्रा की हो रही तैयारी, ग्राम विकास समिति की हुई बैठक। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादरखुर्द स्वामी जगन्नाथ मंदिर के नाम से विख्यात है। दादरखुर्द में राजपरिवार के समय से विगत 120 वर्षों से रथयात्रा की परंपरा चली आ रही है। कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से विगत वर्ष रथयात्रा का आयोजन नहीं हो सका।
इस वर्ष कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन में मिली छूट के बाद अब रथयात्रा आयोजन की तैयारी की जा रही है। ग्राम विकास समिति के सचिव कृष्णा द्विवेदी ने 12 जुलाई को होने वाली रथयात्रा आयोजन के लिए विधिवत अनुमति एवं संचालन संबंधी व्यवस्था के लिए ग्राम दादरखुर्द में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। अब शासन-प्रशासन से गाइड-लाइन जारी होने का इंतजार है। इसके बाद रथयात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -