*डायल 112 टीम का सराहनीय कार्य गर्भवती को कंधे पर पहुंचाया अस्पताल*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: दिनांक 14.07.2021 की रात्रि 08:00 बजे ग्राम पुटीपखना में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिलने पर थाना पसान के डॉयल 112 वाहन में ड्यूटी पर तैनात थाना पसान के आरक्षक लालचंद पटेल एवं चालक विनय पाल की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुए, जहां रास्ता खराब होने के वजह से ईआरवी वाहन मौके पर नहीं पहुंच सकता था, इसलिए इआरवी वाहन को रास्ते में खड़ा करके 2 किलोमीटर पैदल चलकर गए जहां जाकर देखे कि एक महिला जिसका नाम अनीता बाई उईके पति रामायण सिंह उईके उम्र 22 वर्ष, निवासी सूखाबहरा, पुटीपखना की जिसे अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही थी, पीड़ित महिला को ईआरवी वाहन तक ले जाने की कोई साधन नहीं होने की वजह से उसके परिजनों एवं डॉयल 112 के आरक्षक लालचंद पटेल की सहायता से उसे खाट पर लिटा कर ईआरवी वाहन तक पैदल 2km लेकर आए जहां ईआरवी वाहन में बैठा कर इलाज हेतु तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान लाया गया, जिसका इलाज जारी है। इस त्वरित कार्य के लिए गर्भवती महिला के परिजनों द्वारा डॉयल 112 की टीम को धन्यवाद दिया गया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -