*जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का कांग्रेस में हो सकता है विलय, सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंची रेणु जोगी*

Must Read

अजीत जोगी के निधन के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की कमान रेणु जोगी और उनके बेटे अमित जोगी के पास है। कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहे घमासान के बीच छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कांग्रेस में विलय की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इस मुद्दे पर बातचीत के लिए जनता कांग्रेस की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंची हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी गुरुवार शाम की उड़ान से दिल्ली पहुंची हैं। यह वही विमान था, जिससे कांग्रेस के अधिकतर विधायक दिल्ली जा रहे थे। पार्टी पदाधिकारी ने बताया, इस संबंध में कई दिनों से चर्चा चल रही थी। सोनिया गांधी ने आज मुलाकात और बातचीत के लिए समय दिया था। उसके बाद डॉ. जोगी दिल्ली गई हैं। आज दोनों नेताओं के बीच बातचीत से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का भविष्य तय होगा।
पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि पार्टी का कांग्रेस में विलय का सम्मानपूर्ण रास्ता निकल आएगा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ इस समय प्रदेश की तीसरी बड़ी राजनीतिक ताकत है। 90 सदस्यों वाली विधानसभा में इस पार्टी के 4 विधायक हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा गठबंधन ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 7 सीटें जीती थीं। इसमें से 5 सीटें जकांछ की थी। मई 2020 में अजीत जोगी के निधन से एक सीट खाली हो गई।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्रीराम दरबार में तीजा-रक्षाबंधन का रंग, हजारों बहनों संग पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मनाया पर्व,

श्रीराम दरबार में तीजा-रक्षाबंधन का रंग, हजारों बहनों संग पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मनाया पर्व, नमस्ते कोरबा :- डीडीएम...

More Articles Like This

- Advertisement -