*घर-घर में कृष्ण-राधा के अलग-अलग रूप, लोगों ने उत्साह से मनाया जन्माष्टमी का पर्व*

Must Read
छोटे बच्चों द्वारा आकर्षक रूप से कृष्ण एवं राधा का रूप धरकर जन्माष्टमी मनाया गया

नमस्ते कोरबा :-: कोरबा जिले में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही वही मंदिरो को सजाया गया. आज कोरबा जिले के अलग-अलग मंदिरो में झांकिया तैयार की गयी. कुछ जगहों पर मटकी फोड़ का कार्यक्रम भी रखा गया. श्री सत्यदेव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गयी. कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण की बाल लीला की मनमोहक झांकी तैयार की गयी वही मंदिर परिसर में संध्या भजन का भी आयोजन किया गया. रात ठीक 12:00 बजे नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जैसे भजनों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया और सभी अपने आराध्य की जय-जयकार करने लगे और कृष्ण जन्म की बधाइयां एक दूसरे को दी. जन्माष्टमी के लिए लोगों ने घरों में भी कान्हा की पूजा अर्चना की बच्चों और बड़ों ने कृष्ण राधा के अलग-अलग रूप धरे.कोई सांवले रंग में नजर आया तो कोई कई रंगों ने नहाए हुए थे. गत वर्ष जन्माष्टमी का पर्व कोरोना की वजह से फीका रहा था लेकिन इस बार शहर में जन्माष्टमी की धूम सुबह से ही देखने को मिली प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की पाबंदी नहीं लगाने की वजह से मंदिरों में एवं सड़कों पर लोगों की रौनक देर रात तक दिखी,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -