*ग्राम कांडकेला के 14 पंचों की सहमति से 9 पंच कलेक्टर को इस्तीफा देने गरियाबंद पहुंचे*

Must Read


गरियाबंद । जिले के मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कांडकेला के नाराज 14 पंचों की सहमति से 9 नौ पंच जिला मुख्यालय पहुचकर कलेक्टर को आवेदन देते हुए सपंच द्वारा मनमानी किये जाने की शिकायत करते हुए चौहद पंचों के द्वारा सामूहिक इस्तीफा देने की की बात कहीं। वही उनके द्वारा दिये गए आवेदन के माध्यम से बताया गया कि ग्राम पंचायत कांडकेला में 20 पंच है , लेकिन सरपँच द्वारा अपनी मनमानी करते हुए बिना प्रस्ताव बिना किसी पँच की जानकारी के अपनी मर्जी से कार्य कराया जाता है । वही शासन द्वारा जारी विभिन्न योजनाओ की राशि आहरण के लिए प्रस्ताव ही लिया जाता है ,और सरपंच सचिव द्वारा फर्जी तरीके से राशि का गबन किया जा रहा है ।इस सम्बंध में अनुविभागीय अधिकारी और जिला पंचायत में शिकायत भी दर्ज कराया गया है ,किंतु उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नही किया गया है ,जिससे उनके हौसले बुलंद हो गया है ,और उनके द्वारा कहा जाता है कि जाओ जहाँ जाना है हमारा क्या बिगाड़ लोगे। इन सब बात से हम पँच बेइज्जत महसूस कर रहे है और पँच अपने पद से सामूहिक त्याग पत्र देना तय किया है जिला कलेक्टर को सरपंच सचिव के विरुद्ध उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर ज्ञापन दिए ।

गरियाबंद से दीपक गर्ग की रिपोर्ट

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -