*गरियाबंद : पत्रकारवार्ता नवपदस्थ एसपी की दो टूक, अच्छे के साथ अच्छा और बुरे के साथ होगा बुरा बर्ताव, बातें नही काम करने में रखती हूं विश्वास*

Must Read

गरियाबंद। जिले की नवपदस्थ एसपी पारुल माथुर ने आज मीडिया से हुई बातचीत में अपने इरादे साफ कर दिए है। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों के साथ अच्छा और बुरे लोगो के साथ बुरा बर्ताव किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि वे बातें करने की बजाय काम करने में विश्वास रखती है। आने वाले वक्त में उनका काम लोगो को दिखने लगेगा।

मीडिया से बातचीत में एसपी पारुल ने कहा कि फरियादियों की समस्या का त्वरित निराकरण और महिलाओं से जुड़े मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल रहेगा। इसके अलावा पेंडिंग मामलों को भी जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपराध निकाल और चालान पेश करने के निर्देश भी जारी कर दिए है।

उन्होंने बताया कि किसी नक्सली जिले में ये उनकी पहली पोस्टिंग है। पदभार ग्रहण करते ही सबसे पहले उन्होंने नक्सल सेल से सम्बंधित जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार की आत्मसमपर्ण नीति को बढ़ावा दिया जाएगा इसके अलावा जरूरत पड़ने पर सीआरपीएफ एवं पैरा मिलट्री के साथ मिलकर नक्सलियों के विरुद्ध फ्रंटफुट पर खेलने की रणनीति से भी पीछे नही हटा जाएगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

संडे स्पेशल : कक्षा में पहुंचे सभापति सवालों से परखी बच्चों की प्रतिभा ‘सभापति की पाठशाला’ में चमके चार सितारे,शील्ड-सर्टिफिकेट से सम्मान

संडे स्पेशल : कक्षा में पहुंचे सभापति सवालों से परखी बच्चों की प्रतिभा ‘सभापति की पाठशाला’ में चमके चार...

More Articles Like This

- Advertisement -