*कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से आज कोरबा जिला के नव पदस्थ जिलाधीश संजीव झा ने सौजन्य मुलाकात किया*

Must Read

नमस्ते कोरबा : – जिला कोरबा के नव पदस्थ जिलाधीश संजीव झा ने आज कोरबा विधायक एवं प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को गुलदस्ता भेट कर सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर पर कलेक्टर झा ने राजस्व मंत्री से जिले के विकास की जो धीमी गतिमान थी उसे अब शासन-प्रशासन के परस्पर सहयोग एवं समन्वय के साथ त्वरित गति से करने की बात कही।राजस्व मंत्री ने जिले में शासन की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल पर मूल रूप में एवं त्वरित क्रियान्वयन पर जोर देने की बात कही। राजस्व मंत्री ने जिले में किसी भी प्रकार से असामाजिक तत्वों की बढ़ रही गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं  पारदर्शिता के साथ कार्याे का निष्पादन करने हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर कोरबा अतिरिक्त जिलाधीश विजेंद्र पाटले एवं कोरबा अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैकरा भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अचानक आया अलर्ट मैसेज, लोगों में बढ़ी उत्सुकता,कोरबा सहित कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका

अचानक आया अलर्ट मैसेज, लोगों में बढ़ी उत्सुकता,कोरबा सहित कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -