कोरबा न्यायालय परिसर के सामने अधिवक्ताओं द्वारा किया गया राजस्व भ्रष्टाचार का पुतला दहन

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: भ्रष्टाचार के खिलाफ अब पूरे प्रदेश भर में वकीलों की मुहिम आंदोलन का रूप लेती जा रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। कोरबा जिला के अधिवक्ताओं ने राजस्व में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर अभी वकीलों द्वारा राजस्व भ्रष्टाचार का पुतला दहन किया गया जो कि अपने आप में एक ऐतिहासिक है।

इसके बाद वकीलों ने एकजुटता के साथ राजस्व न्यायालय में चल रहे मनमानी को दूर करने की बात कही और इस मामले में उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राजस्व भ्रष्टाचार का पुतला दहन कर जमकर राजस्व विभाग में चल रहे मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की तत्पश्चात वकीलों ने रामपुर चौकी का घेराव करने का निर्णय लिया जिसका कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि तहसील कार्यालय में विगत दिनों से तालाबंदी किया गया है जिसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर कराने की याचिका हमने दी थी जिस पर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं इसलिए हम रामपुर पुलिस चौकी का घेराव करने जा रहे हैं,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न**मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली*

*कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न**मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण...

More Articles Like This

- Advertisement -