*कांग्रेस के नवनियुक्त ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल ने प्राप्त किया राजस्व मंत्री का आशीर्वाद*

Must Read

कोरबा 3 अक्टूबर । नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ राजस्व मंत्री के निवास पर पहुंचकर आशीर्वाद और संगठन में नए दायित्व का विधिसम्मत निर्वहन करने का मार्गदर्शन प्राप्त किया। सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल कोरबा नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 4 से निर्वाचित पार्षद हैं, इसके अलावा प्रदेश स्तर पर कांग्रेस कार्यकारिणी में सदस्य भी हैं। इसके पूर्व तत्कालीन सांसद डॉ. चरणदास महंत के प्रतिनिधि के तौर पर बिलासपुर रेल्वे बोर्ड में सदस्य, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष एवं पंचायती राज संगठन में जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं।

उच्च शिक्षित विधि स्नातक श्री जायसवाल को हाई कमान द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के प्रति उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पद की मार्यादा और हाई कमान की अपेक्षाओं पर वे पूरी तरह खरा उतरने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्री जायसवाल के प्रति अपनी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि ग्रामीण अंचलों में संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण में श्री जायसवाल की सेवाएं महत्वपूर्ण साबित होंगी। इस अवसर पर उपस्थित रहे कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कोरबा अंचल में कांग्रेस संगठन को ज्यादा सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए श्री जायसवाल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।


इस अवसर पर श्रीकांत बुधिया, विनोद अग्रवाल, संतोष राठौर, बंटी शर्मा, सुरेश पटेल, कृपा राम साहू, प्रदीप जायसवाल, संजय कंवर, राजेश कुमार यादव, डॉ. देव जायसवाल, मो. शाहिद, बच्चुलाल मखवानी, नारायण अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने उपस्थित होकर सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का वृक्षारोपण अभियान 

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का वृक्षारोपण अभियान नमस्ते कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट...

More Articles Like This

- Advertisement -