आल इंडिया महिला कांग्रेस ने सुरक्षा, सहयोग, समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए “स्त्री“ हेल्पलाइन नंबर 1800 203 0589 जारी किया

Must Read

नमस्ते कोरबा :- आल इंडिया महिला कांग्रेस ने सुरक्षा, सहयोग, समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए “स्त्री“  (Support Team for Relief Emergency and Empowerment )  हेल्पलाइन नंबर 1800 203 0589 जारी किया है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में रखी बैठक में जानकारी देते हुए कोरबा लोकसभा प्रभारी शोभा चाहिल, कोरबा विधानसभा प्रभारी बबीता सिंह ने कहा कि महिलाओं को कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के द्वारा स्त्री एप लांच किया है तथा टोल फ्री नं 1800-203-0589 जारी किया गया है।

जिला कांग्रेस कार्यालय में रखी बैठक में कोरबा लोकसभा प्रभारी शोभा चाहिल एवं कोरबा विधानसभा बबीता सिंह का महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शाल श्रीफल, पुष्पगुच्छ और फुलमाला के साथ स्वागत किया। स्वागत उपरांत प्रभारी द्वय नें महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और सदस्यों की जानकारी ली एवं बुथ स्तर, वार्ड स्तर, ब्लॉक स्तर के कार्य करने की सलाह दी जिससे कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती मिलें।

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि टोल फ्री नं. 1800 203 0589 महिलाओं के लिए कारगर सिद्ध होगा साथ ही कहा कि निगम क्षेत्र में किसी भी महिला को कोई समस्या हो तो निदान हेतु तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के होली मिलन में जमकर उड़े गुलाल*

*भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के होली मिलन में जमकर उड़े गुलाल* नमस्ते कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर...

More Articles Like This

- Advertisement -