*भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के होली मिलन में जमकर उड़े गुलाल*

Must Read

*भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के होली मिलन में जमकर उड़े गुलाल*

नमस्ते कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी द्वारा चित्रा टॉकीज प्रांगण में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

*चित्रा टॉकीज प्रांगण में रंगों की बौछार, होली मिलन समारोह में जमकर खेली गई होली*

समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और रंगों के इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने होली गीतों के बीच एक-दूसरे के साथ रंग खेलकर उत्सव का आनंद लिया।

*होली का त्योहार समाज में खुशियां, सकारात्मकता और एकता का प्रतीक है*

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। होली का त्योहार समाज में खुशियां, सकारात्मकता और एकता का प्रतीक हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं और होली के इस पर्व को यादगार बनाया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और रंगों की छटा देखते ही बन रही थी।

 

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के निहारिका क्षेत्र में हुई ज्वेलरी चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय गिरोह धराया,ग्राहक बनकर आती थीं महिलाएं,ध्यान भटकाकर उड़ाते थे लाखों के गहने

कोरबा के निहारिका क्षेत्र में हुई ज्वेलरी चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय गिरोह धराया,ग्राहक बनकर आती थीं महिलाएं,ध्यान भटकाकर उड़ाते थे...

More Articles Like This

- Advertisement -