राजीव युवा मितान क्लब की नियम विरूद्ध की गई बैठक को नियमानुसार शुन्य घोषित करने की अपील

Must Read

राजीव युवा मितान क्लब की नियम विरूद्ध की गई बैठक को नियमानुसार शुन्य घोषित करने की अपीलकोरबा:- राजीव युवा मितान क्लब के गठन के पश्चात् कोरबा क्षेत्र में क्लब के पदाधिकारियों की कई बैठकें आहूत की गई जिसमें निर्वाचित जनप्रतिनियों को आमंत्रित नहीं किया गया। जिसे लेकर जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है।  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं सपना चौहान ने बताया कि राजीव युवा मितान क्लब के गठन के संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी मार्गदर्शिका में (1) शासी निकाय  ¼GOVERNING BODY½  , (2) कार्यकारिणी/ केन्द्रीय समिति  ¼EXECUTIVE BODY½   एवं (3) जिला स्तरीय समिति के गठन के लिए जारी प्रारूप में समन्वयक पद का कही भी उल्लेख नहीं है।

उसके बावजूद राजीव युवा मितान क्लब के संचालन के संबंध में, प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आहूत की गई बैठक में तथाकथित समन्वयक एवं अन्य अनाधिकृत सदस्यों को बुलाये जाने पर घोर आपत्ति की है।साथ ही यह भी कहा है कि भविष्य में अगर इस प्रकार की पुनरावृत्ति होती है और नियम विरूद्ध बैठक बुलाई जाती है तो इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -