आमजन घरों पर रहकर शासन के द्वारा निर्देशित कोरोना प्रोटोकॉल का करें पालन-रामगोपाल करियारे

Must Read
नमस्ते कोरबा ::कोरबा जिले में लॉकडाउन के दौरान पूरे जिले में 21 पॉइंट पर पुलिस चेकिंग की व्यवस्था की गई है.एवं लोगों को बेवजह घूमने से रोका जा रहा है जिन पर जुर्माना करते हुए समझाइश देकर छोड़ा जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से मुख्य मार्गो में पुलिस की सघन जांच बराबर हो रही है लेकिन शहर की कॉलोनियों में लोगों की आवाजाही बनी हुई थी और एक बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित इन्हीं कॉलोनियों से निकल रहे हैं.जिसे देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रामगोपाल करियारे के द्वारा स्वयं इन कॉलोनियों का भ्रमण किया गया जिनमें मुख्य रुप से महाराणा प्रताप नगर.शिवाजी नगर.पंडित रविशंकर शुक्ल नगर एवं राजेंद्र प्रसाद नगर के लोगों को बेवजह घूमते पाए जाने पर उनसे उठक बैठक कराते हुए समझाइश देकर छोड़ा गया एवं आम जनमानस से अपील की गई की कोरोना संक्रमण के चैन को तोड़ने के लिए शासन द्वारा निर्देशित कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, उन्होंने कहा कि इस आपाधापी एवं व्यस्त जिंदगी में परिवार को समय देने के लिए यह सबसे उपयुक्त समय है अपने परिवार के साथ रहे सुरक्षित रहें,

नमस्ते कोरबा के लिए अजय अग्रवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : कुसमुंडा-गेवरा टीपर मार्ग पर स्कूटी-बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रेलर की चपेट में आए युवक-युवती, मौके पर मौत

कोरबा ब्रेकिंग : कुसमुंडा-गेवरा टीपर मार्ग पर स्कूटी-बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रेलर की चपेट में आए युवक-युवती, मौके...

More Articles Like This

- Advertisement -